JNU Controversy-हिंसा में लहूलुहान छात्रा है कौन, पहले भी सुर्खियों में रह चुकी

नई दिल्ली. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी JNU में रामनवमी पर मीट को लेकर AISA और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिष ABVP आमने-सामने आ गये थे। छात्रों के गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। AISA के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि ABVP के सदस्यों ने नॉन वेज को लेकर कावेरी हॉस्टल के मेस सचिव को पीटा था। वहीं ABVP का कहना कि कॉवेरी हॉस्टल में रामनवमी की पूजा करने से लोगों को रोका जा रहा था और साजिश के तहत हॉस्टल में नॉनवेज लाया गया था। इस मारपीट में एक छात्रा के सिर पर चोट आयी थी और उसकी लहूलुहान तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस छात्रा की तस्वीरें पहले भी वायरल हो चुकी है। आइये आपको बताते हैं कौन है यह छात्रा?
जेएनयू विवाद के बाद वायरल तस्वीर में दिखाई दे रही लहूलुहान छात्रा कोई और नहीं बल्कि अख्तरिस्ता अंसारी है। अख्तरिस्ता JNU से सोसियोलॉजी में MA कर रही है। रामनवमी के दिन JNU से सोसियोलॉजी में MA कर रही है। रामनवमी के दिन JNU में हुई मारपीट में अख्तरिस्ता अंसारी के सिर पर चोट लगी थी और उनके सिर से खून निकल रहा था। आपको बता दें कि इससे पहले 2019 में भी अख्तरिस्ता अंसारी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।

