रोपवे ऑपरेशन जारी-झारखंड के देवघर में रोपवे दुर्घटना में 23 लोगों को बचाये, अभी 30 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देवघर. झारखंड के देवघर में रोपवे पर हादसा हो गया है। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी है। अभी तक 23 लोगों को रेस्क्यू किया गया हे। अभी भी नजदीक 30 लोग फंसे हुए है। भारतीय वायुसेना हवा में फंसे इन लोगों को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हे। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है। इसमें बिहार और झारखंड के लोग फंसे हुए है।

देवघर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
आपको बता दें कि झारखंड के देवघर में हुए रोपवे दुर्घटना में अभी तक 2 महिलाओं की मौत हो चुकी हे। जबकि रेस्क्यू के माध्यम 23 लोगों को बचाया जा सका है। अभी भी करीब 30 लोग फंसे हैं। त्रिकुट रोपवे हादसे में फंसे सभी लोगों को निकालने में भारतीय वायुसेना के जवान हेलीकॉप्टर के माध्यम से जुटे है।

बचाव अभियान में जुटे 2 एमआई-17 हेलीकॉप्टर
भारतीय वायुसेना के अनुसार, झारखंड के देवघर जिले में 2 एमआई-17 हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में शामिल हैं। जहां कई लोग दुर्घटना की वजह से रोपवे ट्रॉली में फंस गये है। ऑपरेशन अभी जारी है।

कैसे हुआ हादसा?
पर्यटकों के मुताबिक, ऊपर से नीचे आ रही एक ट्राली की टक्कर नीचे से ऊपर जा रही ट्राली से हो गई। इसके बाद कई ट्रालियां अपनी जगह से हट गईं और डिस्प्लेस हो गई । जब यह हादसा हुआ, तब रोपवे की तारों के अलग-अलग हिस्सों पर करीब 2 दर्जन ट्रालियां थी । कुछ ट्रालियों का रेस्क्यू तुरंत कर लिया गया, लेकिन कई काफी ऊंचाई पर फंस गई । मौके पर तुरंत NDRF की टीम बुलाई गई। एनडीआरएफ की टीम को ऊंचाई की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फंसे लोगों तक ड्रोन के जरिए खाना और पानी पहुंचाया जाने लगा । इसके बाद सोमवार सुबह रेस्क्यू की कमान खुद सेना ने संभाली और मौके पर आया सेना का दो MI-17 हेलिकॉप्टर ।

