Latestराज्यराष्ट्रीय

MP में दंगाइयों के घर चलेगा बुलडोजर, जिन घरों से पथराव हुआ है, उन्हें पत्थर का ढेर बनाएंगे- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन में श्रीराम शोभायात्रा पर रविवार शाम को तालाब चौक के पास पथराव किया गया। उपद्रवियों ने 30 से ज्यादा दुकानों और मकानों में आग लगा दी और रात करीब 9 बजे मामला कुछ शांत हुआ लेकिन देर रात 12 बजे फिर हिंसा भड़क गई। आनंद नगर, संजय नगर मोतीपुर में घर फूंक दिए गए। कुछ घरों में लूटपाट भी की गई। इससे 70 से अधिक परिवारों को घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं पुलिस ने सोमवार सुबह तक 70 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पुलिस-प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इधर सीएम शिवराज सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। सीएम ने कहा कि किसी दंगाई को नहीं छोड़ेंगे और उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। दंगाई चिन्हित कर लिए गए है जिन्होंने पत्थर चलाए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, उनसे सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी करेंगे। सीएम के आदे के बाद खरगोन में मोहन टॉकीज इलाके में दंगाइयों के मकान तोड़ने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है।

जिन घरों से पथराव हुआ है, उन्हें पत्थर का ढेर बनाएंगे
इस घटना पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिन घरों से पथराव हुआ है, उन्हें ही पत्थर का ढेर बनाएंगे। अब खरगोन में शांति है। वहां पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।

​​​​​सांसद और BJP प्रदेश उपाध्यक्ष फंसे, थाने पहुंचे तो बल नहीं
पथराव की सूचना पर रविवार शाम 7.45 बजे सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन सराफा और भाटवाड़ी पहुंचे। इस दौरान वहां पथराव और आगजनी होने लगी। इसके बाद दोनों सीधे कोतवाली पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से कहा कि जल्दी पुलिस बल भेजो। पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया कि यहां फोर्स कम है। इसके बाद खरगोन प्रशासन ने इंदौर के वरिष्ठ अफसरों को सूचना देकर पुलिस बल बुलाया।

SP को पैर में गोली लगी, ऑपरेशन किया, TI भी घायल
SP के बाएं पैर में गोली लगी है। उन्हें पुलिसकर्मियों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया। 10 से ज्यादा विशेषज्ञों ने उनके पैर का ऑपरेशन किया। तालाब चौक क्षेत्र में पथराव में TI बीएल मंडलोई को सिर में पत्थर लगने से चोट आई है।

कुछ इलाकों में पहले से कर रखी थी तैयारी
लोगों का कहना है कि उपद्रव अचानक नहीं हुआ। इसकी तैयारी पहले से की गई थी। उपद्रवियों ने घरों की छतों पर पत्थर और पेट्रोल बम जमा कर रखे थे। पुलिस ने जुलूस के पहले ड्रोन से सर्चिंग कराई होती तो ये पहले ही पकड़ में आ जाते।

लोगों ने पुलिसनेताओं को फोन कर कहाहमें बचा लो
पथराव के दौरान घरों में बंद लोगों ने रिश्तेदारों, नेताओं और पुलिस को फोन लगाकर मदद मांगी। भाटवाड़ी मोहल्ले में 40 परिवारों को उनके रिश्तेदारों के घर सुरक्षित पहुंचाया गया। इसके अलावा संजय नगर मोतीपुरा, गोशाला मार्ग में भी करीब 30 परिवार अपने घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *