अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए धारदार हथियार लेकर मंदिर में घुसा अब्बास, हमला होते ही भाग गए थे पुलिसकर्मी
गोरखपुर. गोरक्षनाथ मंदिर में हमले का तकरीबन 34 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। कार के अंदर बैठे एक शख्स ने बनाया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर मुर्तजा हाथों में धारदार हथियार लिए हुए है। अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है। शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट पर PAC जवानों पर हमला किया गया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए। मंदिर के मुख्य पश्चिमी गेट से लेकर परिसर के अंदर तक करीब 15 मिनट तक संदिग्ध ने तांडव मचाया और मंदिर सुरक्षा में लगाए गए पुलिस वाले उसके डर से भागते रहे लेकिन, अनुराग नाम के एक पुलिसकर्मी की सूझबूझ से वो पकड़ा गया।
मुख्यमंत्री योगी बड़ी बैठक कर सकते हैं
SSP-STF अभिषेक गोरखपुर पहुंच चुके हैं और उन्होंने जांच की कमान संभाल ली है। इसके साथ ही नए ADG-ATS नवीन अरोड़ा भी शाम तक गोरखपुर पहुंचेंगे। CM योगी के साथ ACS गृह अवनीश अवस्थी के भी आने की सूचना है। कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी बड़ी बैठक कर सकते हैं।
ATS ने शुरू की जांच, खंगाल रही विदेशी कनेक्शन
SSP डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि देर रात ATS ने जांच की कमान संभाल ली है। ATS और पुलिस टीम हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी के घर पहुंची। उसके पिता और अन्य परिवार वालों से पूछताछ शुरू की। ATS उसका विदेशी कनेक्शन भी तलाश रही है। आरोपी के पास पासपोर्ट था या नहीं। कभी वह विदेश गया था या नहीं। साथ ही उसके मोबाइल और लैपटाप के IP एड्रेस से विदेशी लोगों से बातचीत या फंडिग आदि की जांच कर रही है।
