सीनियर आईएएस अधिकारी वीरा राणा मप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

भोपाल. सीनियर आईएएस अधिकारी वीरा राणा को मप्र का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। अभी वह खेल और युवा कल्याण विभाग की एसीएस थीं। वीरा राणा को बीएल कातांराव के स्थान पर जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कांताराव प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने के बाद से यह पद खाली हो गया था। फिलहाल, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार तोमर प्रभारी के तौर पर इस पर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
वीरा राणा को ऐसे समय में राज्य का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। जब प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों के लिये उपचुनाव होना हैं। अब वह चुनाव आयोग के दिशा निर्देशन में काम करेगी। इसके अलावा, चुनाव वाले इलाकों में आचार संहिता का पालन कराने से लेकर जरूरी प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी भी संभालेगी।
24 विधानसभा उपचुनाव हैं
मध्यप्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। यह सीटें मप्र के 15 जिलों में है, मप्र के मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, सागर, अनूपपुर, रायसेन, इन्दौर, देवास, धार, आगरा-मालवा और मन्दसौर जिले में उपचुनाव होंगे। तारीखा की घोषणा अभी नहीं हुई हैं।
1988 बेंच की आईएएस अधिकारी हैं वीरा राणा
ठससे पहले मुख्य निर्वािचन अधिकारी रहें बीएल कांताराव के निर्देशन में मप्र में 2018 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव हुए थे। भारत निर्वाचन आयोग ने मप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लिये प्रदेश सरकार से 3 आईएएस अधिकाररियों का पैनल मांगा था। इसमें भारत निर्वाचन आयोग ने वीरा राणा के नाम पर मंजूरी दी है। वीरा राणा इसके पहले प्रशासन अकादमी में महानिदेशक, कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *