CM शिवराज का शराब पर बड़ा बयान, शराब बंद कराने से बंद हो जाती तो हम एक दिन नहीं लगाते

उज्जैन. गौरव दिवस के मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगर कैलाश खेर के साथ सुर से सुर मिलाए। CM ने बाहुबली का सॉन्ग जय-जयकारा गाया। उमा भारती का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा- मेरा बस चले और यह विश्वास हो जाए कि केवल दारू बंद करने से बंद हो जाएगी तो मैं एक दिन भी नहीं लगाता। लेकिन, ऐसा होता नहीं है इसीलिए पहले नशा-मुक्त समाज बनाएंगे। लोग नशा छोड़ेंगे, तो अपने आप दुकानें बंद हो जाएंगी। आप चिंता मत करो।

कुछ दिन पहले ही उमा भारती ने भोपाल में शराब दुकान पर पत्थर मारकर अपने इरादे साफ कर दिए थे। इसके बाद से प्रदेश में एक बार फिर शराबबंदी की मांग उठने लगी है। CM गौरव दिवस के मंच से भी गुंडे-माफिया के खिलाफ एक्शन मोड में दिखे। कलेक्टर-SP को कहा कि गुंडे-बदमाशों को छोड़ना नहीं है। जिस किसी ने भी बेटियों पर आंख उठाई तो जमींदोज कर दिए जाएंगे। मकानों और दुकान का पता नहीं चलेगा। ऐसे बदमाशों पर बुलडोजर चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *