जेसीआई ग्वालियर मेट्रो का दाना पानी अभियान प्रारंभ
ग्वालियर. जेसीआई मेट्रो की जूनियर जेसी विंग ने आज दाना पानी अभियान का शुभारंभ अम्मा महाराज की छत्री से किया चेयरमैन देवांश शर्मा ने बताया कि यह अभियान कम से कम 60 दिन चलेगा और हर जुनियर जेसी को अपने घर मे ग्वालियर की भीषण गर्मी से पक्षियों को बचाये रखने के लिए सकोरे में पानी और दाना अनाज के रूप में रखना होगा ,इस पानी को हर दिन बदलना होगा और अनाज की आपूर्ति भी रखनी पड़ेगी ।
इस अभियान का उद्देश्य जूनियर जेसी जो युवा है। उनमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास पैदा हो और वो उम्र भर जिम्मेदारी निभाते रहे 101 सकोरे और 11 किलो अनाज के साथ ये अभियान शुरू हुआ है देवांश शर्मा और उनकी टीम द्वारा ये भी अनुरोध किया गया कि सभी सकोरे और अनाज रखने के फ़ोटो सोशल मीडिया पर अवश्य डाले ताकि जागरूकता और अधिक फैले है।
इस अभियान में जेसीआई ग्वालियर मेट्रो के अध्यक्ष मनीष शर्मा, सचिव अतुल गर्ग, विपिन अग्रवाल, प्रमोद चौहान, संस्थापक अध्यक्ष अनुपम तिवारी, मेंटर विश्वकांत शर्मा, अखिल सक्सेना, अखिलेश दांगी, मनीष अग्रवाल एस एन. वर्मा, मिलन गोयल, विंग चेयरपर्सन दीपा अग्रवाल, संध्या शर्मा, संगीता गर्ग आदि उपस्थित थे ।
