शिक्षा माफिया की पत्नी के 2 लॉकर से 28 लाख की ज्वेलरी और 1.50 लाख नगद मिले
ग्वालियर. आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW के रडार पर आये सहायक शिक्षक प्रशांत परमार पर EOW का शिंकंजा दिनों दिन कसता जा रहा है। शनिवार को EOW ने सहायक शिक्षक प्रशांत परमार के घर और कार्यालय पर छापामार कर कार्यवाही कर मौके से करोड़ों रूपये बेनामी संपत्ति का पर्दाफाश किया था। अभी भी EOW की जांच सहायक शिक्षक प्रशांत कुमार की बेनामी संपत्ति को लेकर चल रही है। इस दौरान आज EOW की टीन डीएसपी सतीश चतुर्वेदी की अगुआई में प्रशांत परमार की पत्नी की शशि परमार को सबसे पहले सिटीसेंटर स्थित अलकनंदा टॉवर में ICICI के बैक लॉकर में रखी संपत्ति की तलाश करने पर 28 लाख रूपये लाख, 50 हजार रूपये नगद रूपये जब्त किये, इसके बाद फूलबाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया BOI की शाखा में पहुंची जहां पर प्रशांत परमार के लॉकर से 1 लाख रूपये नगद जब्त किये गये हैं।
जांच जारी है
ईडब्ल्यूओ के डीएसपी सतीश चतुर्वेदी ने बताया है कि सहायक प्रशांत परमार की बेनामी संपत्ति की अभी जांच जारी है। प्रारंभिक पड़ताल में करोड़ों रूपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। अभी तक हुई जांच में कई खुलासे हो सकते हैं। लेकिन बड़ी बात यह है कि सहायक शिक्षक प्रशांत परमार अभी तक ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में नहीं आया है वह तभी से फरार चल रहा है।
शिक्षक भाग कर पहुंचा बैंकॉक
जब उसके यहां Eow ने छापामार कार्रवाई की थी उसके विदेश भागने की खबर है कहा जा रहा है कि वह इंडिया से बैंकॉक भाग गया है, Eow ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले सहायक शिक्षक प्रशांत परमार के खिलाफ विभागीय जांच के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा हुआ है।प्रशांत परमार शिक्षा माफिया है वह फर्जीवाड़ा कर नर्सिंग कॉलेज B.Ed D.Ed कॉलेज बड़े स्तर पर ग्वालियर चंबल अंचल में संचालित कर रहा था उसने स्कॉलरशिप फर्जीवाड़ा कर यह संपत्ति अर्जित की है एडमिशन के बाद स्कॉलरशिप के माध्यम से उसने गवन कर यह संपत्ति बनाई है फिलहाल EOW पूरे मामले की जांच कर रही है।
