कोरोना- हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच की पहल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की जमानत दी गयी
ग्वालियर. मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच इन दिनों अधिकांश आरोपियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड़ करने की शर्त पर जमानत का लाभ दे रही है। दरअसल, ग्वालियर बेंच अपने आदेशों में नवाचार के चलते सकारात्मक चर्चा में रहती है। इससे पूर्व यहां जमानत के मामलों में आरोपियों को पौधे लगाने, अस्पताल में जाकर सेवा करने और यहां तक कि भारत के वीर जैसे एप में पैसे जमा करने की शर्त पर राहत प्रदान की गयी है। चूंकि, इस समय पूरा देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है और इस संक्रमण की महामारी से निपटने के लिये बचाव की एक मात्र तरीका है। इसको ध्यान में रखते हुए जज यह एप् इंस्टाल कर ने की शर्त लगा रहे हैं।
मंगलवार को सुनवाई में दतिया की सियाजू दुबे को 50 हजार के निजी मुचलके और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की शर्त पर जमानत लाभ दिया गया। 65 वर्षीय सियाजू 5 मार्च से जेल में है। वहीं, विदिशा जिले के लटेरी निवासी रेखा बाई को भी इन्हीं शर्तो पर जमानत का लाभ दिया गया है। वह 26 नवम्बर से जेल में है। एक अन्य मामले में ग्वालियर के राहुल लोधी को अन्य शर्तो के साथ यह एप इंस्टॉल करने की शर्त पर जमानत दी गयी है।
