उज्जैन एसपी हटाये गये, आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए

भोपाल. शिवराज सरकार ने देर रात आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर को अब पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं आगर मालवा और मंदसौर के पुलिस अधीक्षक को भी हटा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह को आगर मालवा से उज्जैन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि मंदसौर एसपी हितेष चौधरी को पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक रेल राकेश सगर अब आगर मालवा के एसपी होंगे। वहीं सहायक पुलिस महानिरीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को अब मंदसौर का एसपी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *