ग्वालियर में गुरूवार को 264 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई

ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले में किए जा रहे व्यापक प्रबंध के साथ.साथ संदिग्ध मरीजों की मेडीकल जांच भी कराई जा रही है। ग्वालियर में गुरूवार को 264 स्वास्थ्य नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 4 हजार 306 सेम्पलों की जांच कराई गई है। इसके साथ ही 3 हजार 780 जांच निगेटिव प्राप्त हुई हैं। 106 प्रकरणों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। 408 जांच नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब तक 8 हजार 242 लोगों को होम क्वारंटाइन कराया गया हैए जिनमें से 6 हजार 698 की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण हो गई है। जिले में कुल 3 लाख 86 हजार 609 लोगों की मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है। जिले से गुरूवार को 475 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *