शिवराज मंत्रिमंडल को लेकर भाजपा में खींचतान

भोपाल. शिवराज मंत्रिमंडल के प्रस्तावित विस्तार को लेकर भाजपा में खींचतान जारी है। मंडिमंडल के प्रस्तावित विस्तार को लेकर दावेदारों की जोर आजमाइश भी जारी है। वहीं दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि हम चाहते हैं कि सिंधिया जी केन्द्र में मंत्री बनें। कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच शिवराजसिंह चौहान के करीबी माने जाने वाले राजेन्द्र शुक्ल की दावेदारी संशय में पड़ती दिखाई दे रही है।
भाजपा का प्लान बी तैयार
मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज लोगों को साधने के लिए भाजपा ने प्लान बी भी तैयार कर रखा है। जानकारी के अनुासर मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के बाद जल्द ही संगठन में भी बदलाव हो सकता है। मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज लोगों को साधने के लिए भाजपा संगठन ने तैयारी की है। ऐसे में नेताओं को प्रदेश कार्यकारणी में जगह दी जा सकती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को मंत्रिमंडल में जगह देने के कारण मंत्री पद के कई भाजपाई दावेदारों का पत्ता कट सकता है ऐसे में भाजपा उन्हें संगठन में जिम्मेदारी सौंप सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *