गृहमंत्री नरोत्तम ने कहा, महू की घटना का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

भोपाल. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश के नक्सली प्रभावित बालाघाट, मंडला, डिंडोरी जिले में विशेष सहयोगी दस्ता बनाया जा रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव गृह विभाग के पास विचाराधीन है, जिसको जल्द ही कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। इंदौर के महू के किशनगंज की घटना के मुख्य आरोपी राजू खटीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ आरोपियों को चिन्हित कर उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया‌ है। अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य कानून बनने के बाद तेजी से पीड़िता सामने आकर केस दर्ज करा रही हैं। लव जिहाद के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमल नाथ ने अरुण यादव को प्रदेश कांग्रेस में हर स्तर पर दरकिनार कर दिया है, इसलिए वो अपनी व्यथा सुनाने सोनिया गांधी जी के पास गए थे। अब मध्यप्रदेश में अरुण यादव कमल नाथ के नेतृत्व को सीधे चुनौती देंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता सिर्फ बैठकें ही कर सकते हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अभियान सिर्फ कागजों और ट्विटर तक ही सीमित रहते हैं। बंगाल के बीरभूम में महिलाओं और बच्चों को जिंदा जलाने की घटना पीड़ादायक है। ममता दीदी का ‘खेला होबे’ अब बंगाल में ‘बदला होबे’ हो गया है। यूपी में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा क्या बंगाल में महिलाओं के साथ हुई हिंसा पर लड़ने के लिए वहां जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *