पटवारी से हमलावर बोले गोली मार देंगे, बन्द करो नपाई, 4 लोगों पर हुई FIR
ग्वालियर. जमीन की नपाई करने पहुंची जिला प्रशासन की टीम को 4 लोगों को खदेड़ दिया। इन लोगों ने पटवारी को पीटा और तहसीलदार को धमकी दी अगर नाप-तौल बन्द नही ंतो गोली मार देंगे। घटना पुरानी छावनी में बुधवार को हुई जिसकी शिकायत पटवारी ने थाने पहुंचकर पुलिस से की है। पुलिस ने पटवारी की शिकायत पर नामजद लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी के मामले में 4 नामजद मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के गंगा मालनपुर में बुधवार को सर्वे क्रमांक 625 का सीमांकन करने था इसलिए तहसीलदार विजय कुमार त्यागी व पटवारी दिनेश कुशवाह टीम के साथ गए थे मौके पर पहुंचकर टीम ने फीता डाला तो जाटव मोहल्ला में रहने वाला प्रीतम जाटवए मलखानएकल्लूएलाखन और सूरज जाटव आ गए। इन लोगों का कहना था कि जिस जमीन पर नाप तौल हो रही है। उसे बंद करो। वह जमीन उनकी है। विरोध करने वालों को समझाया कि सरकारी काम है। उसे रोकना ठीक नहीं है तो रोका टोकी करने आए लोग भड़क गए। इन लोगों ने पटवारी दिनेश कुशवाह को धक्के दे दिए। उनके साथ मारपीट की। हंगामा करने वालों को टीम ने समझाया कि तहसीलदार भी साथ हैं। इस तरह की हरकत पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इस पर गुंडई करने वाले भड़क गए। धमकी दी दोबारा यहां आए तो गोली मार देंगे। जिसकी शिकायत अधिकारियों अधिकारी को शिकायत पर मारपीट और जान से मारने की धमकी के तहत चार नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
