कोरोना वायरस के खतरनाक वेरियेंट का बढ़ता डर, एक्सपपर्ट्स ने दी चेतावनी
न्यूज डेस्क. पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। कई देशों में कोविड़ के मामले अचानक तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए एक्सपपर्ट्स ने चेतावनी भी जारी कर दी है। चेतावनी कोरोना के नये खतरनाक वेरियेंट को लेकर जारी की गयी है। एक्सपपर्ट्स ने कहा है कि कोविड-19 का खतरनाक डेल्टाक्रॉन वेरियेंट सामने आ सकता है।
संक्रमण खतरा टला नहीं है
द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार एक्सपपर्ट्स ने कहा है कि करीब हर जगहों पर पाबंदियों हटने लगी है। ऐसे में कोविड के नये वेरियेंट और इसके तेजी से फैलने का खतरा बढ़ने लगा है। प्रतिबंध हटाये जाने के साथ आशंका है कि वायरस का एक खतरनाक नया रूप सामने आ सकता है। इससे पहले पूरी दुनिया में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरियेंट ने लोगों को तेजी से अपनी जद में लिया था। चेतावनी में यह भी कहा गया है कि वायरस के नये वेरियेंट की खबर उसके आने के कई दिन बाद लगती है। ऐसे में संक्रमण को लेकर अब भी सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना वायरस का नया डेल्टाक्रॉन वेरियेंट हाल ही में सामने आया है। वह डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना है।
कई देशों में सामने आ चुका है डेल्टाक्रॉन वेरिएंट
डेल्टाक्रॉन कई देशों में पाया गया है, संभावना है कि यह वेरिएंट फैल सकता है। ओमिक्रॉन अभी यूरोप में तेजी से फैल रहा है। इसलिए यह भी जरूरी है कि हमें ओमिक्रॉन के प्रति सतर्कता अब भी बरतनी होगी । अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि डेल्टाक्रॉन क्या ओमिक्रॉन की जगह लेगा? क्या डेल्टाक्रॉन पर वैक्सीन इम्यूनिटी काम करेगी? या क्या यह अधिक गंभीर स्थिति का कारण बनेगा? इन सभी सवालों का जवाब तलाशने के लिए वर्तमान में बहुत कम डेल्टाक्रॉन केस है। वैज्ञानिकों ने कहा कि ऐसे में हमें इस पर नजर रखने की जरूरत है। इस पर नजर रखने के लिए जीनोमिक निगरानी रखने की जरूरत है।

