अश्वागंधा जैसी 4 आयुर्वेदिक दवाओं का हेल्थ वर्कर्स पर क्लीनिकल ट्रायल शुरू
नई दिल्ली. देश में आज से स्वास्थ्यकर्मियों और अधिक जोखिम वाले इलाकों में काम कर रहे लोगों पर अश्वगंधा, यष्टिमधु, पीपली और आयुष-64 जैसी आयुर्वेदिक दवाओं का क्लीनिकल ट्रायल किया जायेगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने गुरूवार को मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक अस्पतालों और अधिक जोखिम वाले इलाकों में काम कर रहे कई कोरोना वारियर्स को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट दी जा रही है।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 हजार 129 हो गयी है। गुरूवार को आंध्रप्रदेश में 56, राजस्थान में 38, ओडिशा में 20, कर्नाटक में 8 और चंडीगढ़ में 4 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले बुधवार को देशभर में 3602 संक्रमित बढ़े है। 15 हजार 257 स्वस्थ्य हुए हे। वहीं, महाराष्ट्र में बुधवार को संक्रमण के 1233 नये मरीज सामने आये जबकि 34 लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी है। राज्य में संक्रमण से अभी तक 651 की जान जा चुकी है। यह आंकड़े कोविड-19इंडिया डॉट ओआरजी और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश मेंकुल 52 हजार 952 संक्रमित हैं। 35 हजार 902 का उपचार चल रहा है। 15 हजार 2066 ठीक हाक चुके हैं। जबकि 1783 मरीजों की मौत चुकी हैं।
