पेट्रोल-डीजल के दाम 80 पैसे लीटर बढ़े, रसोई गैस भी 50 रुपए महंगी

नई दिल्ली. पांच राज्यों के चुनावों के कारण 137 दिनों से स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए है। इतना ही नहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा हुआ है। दिल्ली में अब 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए में मिलेगा। वहीं पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल 110.82, डीजल 95.00, कोलकाता में पेट्रोल 105.51, डीजल 90.62 और चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा।

चुनाव बाद दाम बढ़ने का अंदेशा सच साबित हुआ
चुनाव और पेट्रोल-डीजल के दाम का आपसी संबंध देखें, तो मौजूदा सरकार अब तक तीन बार चुनाव से ठीक पहले तेल के दाम स्थिर रखती है, जबकि चुनाव के बाद दाम बढ़ जाते हैं। इन तीन राज्यों में चुनाव और पेट्रोल-डीजल के कनेक्शन को यहां समझा जा सकता है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 6 अप्रैल से 29 अप्रैल 2021 तक चुनाव हुआ। 23 फरवरी 2021 से पेट्रोल-डीजल के दाम फ्रीज हो गए। 2 मई को जब चुनाव के नतीजे आए। 4 मई से अगले पांच महीने तक पेट्रोल के दाम हर दिन या फिर हर दूसरे दिन बढ़ते गए। इस दौरान करीब 20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *