होली त्यौहार का मत्स्य अवतार: रंगोत्सव 2022 की वर्चुअल प्रस्तुति

ग्वालियर. होली के पावन अवसर परए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा संस्थान के यूट्यूब चैनल के माध्यम से एक भव्यए विलक्षण व आध्यात्मिक कार्यक्रम ष्रंगोत्सव 2022रू होली त्यौहार का मत्स्य अवतारष् का वेबकास्ट किया गया। इस कार्यक्रम द्वारा विश्व के अनेक देशों से हजारों शिष्यों और भक्तों ने आनंदए भक्ति व गुरु प्रेम के दिव्य रंगों में गोता लगाया।
गुरुदेव आशुतोष महाराज ;संस्थापक एवं संचालकए डीजेजेएसद्ध की कृपा द्वारा डीजेजेएस के प्रतिनिधियों ने ष्होली के मत्स्य अवतारष् के वास्तविक अर्थ को समझाया और होली उत्सव के विविध पहलुओं को सरस रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के साथ मनाई होली कार्यक्रमों की कई झलकियां दिखायी गईं। भक्त कलाकारों ने होली त्यौहार से सम्बंधित विभिन्न परंपराओं और रीतियों की प्रासंगिकता को नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया।
गुरुदेव आशुतोष महाराज के प्रचारक शिष्यों ने ‘होलिका दहन’ परम्परा की सामाजिक व आध्यात्मिक प्रासंगिकता को गहनता से समझाया। बताया कि किस प्रकार भक्त प्रह्लाद ने विकट परिस्थितियों में भी भगवान विष्णु पर कभी विश्वास नहीं खोया। गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन में बनाई गई भक्त प्रह्लाद के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका के कुछ दृश्यों को दिखा कर गूढ़, मार्मिक संदेश दिए।संक्षेप में, रंगोत्सव 2022 ने आध्यात्मिक, दिव्य व भक्ति रंगों की छटा बिखेर असंख्य भक्त श्रद्धालुओं को होली की वास्तविकता व दिव्य आनंद में भिगो दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *