चंडीगढ़ में 11 बजे शपथ लेंगे 10 मंत्री, मान कैबिनेट में शामिल होंगे ये चेहरे

पंजाब. पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार 19 मार्च को होगा। सुबह 11 बजे 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राजभवन में होगा। भगवंत मान ने खुद सोशल मीडिया पर अपने संभावित मंत्रियों की लिस्ट शेयर की।

भगवंत मान की ओर से जिन विधायकों के मिनिस्टर बनने की जानकारी दी गई, उनमें हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. विजय सिंगला, गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद कटारूचक्क, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर और ब्रह्म शंकर (जिम्पा) के नाम शामिल हैं। नए बनने वाले मंत्रियों में एक महिला डॉ. बलजीत कौर भी शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *