ग्वालियर का नटवरलाल, ठगी के लिए करता था हत्या, 9 साल से भेष बदलकर शहर में रह रहा

ग्वालियर. पकड़े गए राजेश उर्फ राजेश कमरिया उर्फ राजेंद्र मेहरा किसी नटवरलाल से कम नहीं है। प्रॉपर्टी के लिए औरतों को जाल में फंसाकर बेरहमी से हत्या तक करने से बाज नहीं आता था। हैरत की बात यह है कि यह नटवरलाल 9 साल तक पुलिस की नाक के नीचे शहर में भेष व नाम बदलकर रहता रहा और भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाता रहा। अभी तक चार लोगों की हत्या कर लाखों रुपए की ठगी करता रहा है। यदि उसकी शिकायत लेकर उसकी नई पत्नी पुलिस तक नहीं पहुंचती तो नटवरलाल उसकी भी हत्या कर चुका होता, जबकि पुलिस शहर में किराएदारों की जानकारी जुटाती रही। अभी तक वह 4 से 5 करोड़ की ठगी लोगों को अपने जाल में फंसाकर कर चुका है। इधर UP औ MP पुलिस उस पर इनाम ही बढा़ती रही, लेकिन शिवपुरी में पदस्थ एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस इस नटवरलाल को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा कर सकी है।

यह है पूरा मामला
पति की मारपीट से परेशान एक महिला ने झांसी रोड थाना पहुंचकर शिकायत की। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके पति राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पड़ताल में पुलिस को पता चला कि मारपीट की शिकायत करने आरोपी की दूसरी पत्नी है। अनामिका ने अपनी शिकायत के साथ राजेंद्र की आपराधिक संलिप्तता के संबंध में कुछ फोटो और दस्तावेज भी पुलिस को दिए थे। उनके आधार पर पड़ताल के बाद ही पुलिस को पता चला कि शादी करने से पहले राजेंद्र, मऊरानीपुर झांसी में अपनी पहली पत्नी गीता गहलोत, उसके बेटे और भतीजे की 9 साल पहले हत्या कर चुका है। इस तिहरे हत्याकांड के बाद फरार हो जाने से पुलिस ने उस पर 7 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एसएसपी अमित सांघी के मुताबिक आरोपी ने अपनी पहली पत्नी गीता की हत्या करने से पहले उसके पहले पति मनोज गहलोत निवासी बालाबाई का बाजार ग्वालियर की भी हत्या गीता की मदद से की थी। राजेंद्र और गीता ने मिलकर मनोज को बीयर में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी थीं। जब वह बेहोश हो गया तो उसे उठाकर बेतवा नदीं में फेंक दिया। इसके बाद 2013 में राजेंद्र ने गीता, उसके बेटे और भतीजे की भी हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ बिलौआ थाने में मारपीट और ठगी के मामले भी दर्ज हैं। इन मामलों में वह 10-11 साल से फरार चल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *