सिल्वर स्टेट निवासी शमशी की पत्नी, बेटा और पिता सहित 5 लोग पॉजिटिव पाये गये
ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले में किए जा रहे व्यापक प्रबंध के साथ.साथ संदिग्ध मरीजों की मेडीकल जांच भी कराई जा रही है। सिल्वर स्टेट निवासी पिछले दिनों एनएमक्यू शमशी के कोरानो पॉजिटिव आने के बाद बुधवार की शाम को शमशी के की पत्नी द्राछा, बेटा अरवाज और पिता सैफुद्दीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें सिटीसेंटर स्थित गेस्ट हाउस से जयारोग्य चिकित्सालय के सुपर स्पेशलिटी सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। आपको बता दें कि शमशी की पत्नी दिल्ली के शाहीन बाग में रहकर लौटी थी। इसके आलावा डबरा में 2 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। जिनमें डबरा के बड़ा बाजार के गंज मोहल्ला निवासी पवनकुमार, और अरबिंद कुशवाह हैं। ग्वालियर में बुधवार को 165 स्वास्थ्य नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। साथ ही 5 नमूनों में जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक 3 हजार 831 सेम्पलों की जांच कराई गई है। इसके साथ ही 3 हजार 516 जांच निगेटिव प्राप्त हुई हैं। 106 प्रकरणों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। 205 जांच नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब तक 8 हजार 136 लोगों को होम क्वारंटाइन कराया गया है, जिनमें से 6 हजार 572 की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण हो गई है। जिले में कुल 3 लाख 86 हजार 609 लोगों की मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है। जिले से बुधवार को 243 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।
