भोपाल में गिरफ्तार आतंकियों के तार कोलकाता से जुड़े, जांच के लिए पश्चिम बंगाल जाएगी पुलिस
भोपाल. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में कहा कि सायबर सेल सक्रियता पूर्वक कार्य कर रही है। भोपाल से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के तार कोलकाता से जुड़ रहे हैं। इसकी जांच के लिए पुलिस आज ही कोलकाता रवाना हो रही है। संदिग्धों के पास एक वीडियो और मिला है जिसमें पेट्रोल बम बनाने की विधि है। संदिग्धों को फंडिंग व दूसरी सहायता पहुंचा रहे दोे और स्थानीय लोगों की भी जांच की जा रही है। आतंकियों के भोपाल में पकड़े जाने के बाद पता चला कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेशी की सीमा पर आतंकियों के कैंप हैं।
चर्चा के दौरान डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने का आग्रह नेता प्रतिपक्ष और अन्य सदस्यों से करेंगे। यदि चाहेंगे तो उनके भी टिकिट बुक कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के साथियों के साथ आज ‘द कश्मीर फाइल’ फिल्म देखेंगे। नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध है कि वे भी अपने साथियों के साथ ‘सत्य का साक्षात्कार’ करें।
