मालनपुर स्थित प्रिया गोल्ड फैक्ट्री में कटी हाथ की 3 अंगुलियां

ग्वालियर. भिण्ड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र में अनट्रेड कर्मचारी से टैक्नीकल काम लेने पर एक बार एक कर्मचारी हादसे का शिकार हुआ है। इस बार यह घटना प्रिया गोल्ड फैक्ट्री में हुआ है। यहां कर्मचारी के दाहिने हाथ की तीन अंगुलियां कट गयी है। इस बात की शिकायत पीडि़त ने थाने में पहुंचकर की है।
क्या है पूरा मामला
मालनपुर थाना प्रभारी विनोद सिंह कुशवाह के मुताबिक हरीराम का पुरा रहने वाले अश्चिनी पुत्र सतीश दंडोतिया प्रिया गोल्ड फैक्टरी में काम करते थे। फरियादी ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि मैं फैक्टरी में 15 मार्च को ड्यूटी पर था। ड्यूटी के मुताबिक मुझे मैदा की बोरियां रखने उठाने का दायित्व दिया गया था। फैक्टरी के के ठेकेदार बनवारी व कंपनी इंचार्ज ने जबरन मुझ पर दबाव डाला। मुझसे तकनीकी काम कराया। फैक्टरी को ऑपरेट होने के दौरान मैदा को मशीन में डलवाया। इस वजह से मेरे दाहिने हाथ की 3 अंगुलियां कट गई है। पीड़ित की इस शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *