दिव्यांग की युवक दिनदहाड़े गोली मार की हत्या, उपचार के लिये युवक को किया ग्वालियर रैफर

मुरैना. अम्बाह के एक दिव्यांग युवक को गोली मार दी। गोली पुरानी रंजिश को लेकर मार दी। युवक रात में अपने घर लौट रहा था। उसी वक्त उसे ने 3 लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद उसके परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल ले कर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर ग्वालियर के जेएएच के लिये रैफर कर दिया। रामसेवक पुत्र हाकिम सिंह सखवार 40 वर्ष, निवासी चिरपुरा रात को गुलाबपुरा गांव से वापिस अपने घर आ रहा था। उसी वक्त गुलाबपुरा गांव के पास 36 लोगों ने उसे घेर लिया। उन युवकों को अच्छी तरह से जानता था है, उससे पुरानी रंजिश थी। उन युवकों ने पहले उसे पीटा और उसके बाद कट्टंे से उस पर गोली चला दी। गोली सीधे उसके दाये कंधे में जाकर घंस गयी। युवक दर्द से छटपटाता रहा और वह लोग उसे छोड़कर भाग गये।
हमलावर है सगे रिश्तेदार
ऐसा बताया जाता है कि गोली मारने वाले रामसेवक के सगे रिश्तेदार है और वह उसके रिश्ते में चाचा लगते हैं। फिलहाल पुलिस नंे युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *