सोनिया गांधी ने पांच राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों से मांगा इस्तीफा
नई दिल्ली. 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ी कार्यवाही करने का निर्णय लिया है। पार्टी सुप्रीमो ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि इन राज्यों में संगठन के पुर्नगठन के लिये पीसीसी अध्यक्षों से पद छोड़ने को कहा गया है।
सीएम और अध्यक्ष पंजाब में अपनी सीट नहीं बचा पाये
कांग्रेस शासित राज्य पंजाब में सीएम चरणजीतसिंह चन्नी और कांग्र्रेस अध्यक्ष नवजोतसिंह सिद्धू अपनी सीट भी नहीं बचा पाये। जबकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कई नेताओं की जमानत जब्त हो गयी। बचे अन्य राज्यों उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी कांग्रेस बुरी तरह से हार गये।
उत्तराखण्ड कांग्रेस से प्रदेशाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
इस आदेश के कुछ देर बाद ही उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष पद से गणेश गोदियाल ने अपने इस्तीफा दे दिया और उन्होंने कहा है कि राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते अपना त्यागण पत्र सौंप दिया है।
