तिघरा बांध में मछली ले डूबी जिन्दगी, मछली पकड़ने तिघरा डैम में युवक का पैर फिसला और पानी में डूब गया

ग्वालियर. एक युवक के मछली पकड़ने के जुनून ने उसकी जिन्दगी छीन ली। तिघरा डेम में मछली पकड़ने उतरा युवक का पैर फिसल गया और वह डेम में गहरे में जाकर डूब गया। घटना तिघरा जलाश्य की हैं। घटना का पता चलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल 24 घंटे निकलने के बाद भी युवक का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को आशंका है कि युवक की डूब कर मौत हो गयी है।
क्या है पूरा मामला
पनिहार के बरई निवासी 25 वर्षीय युवक बेताल बाथम पुत्र मुरारी बाथम सोमवार का अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिये तिघरा डैम में आया था। उसने बीच डैम में जाकर जाल डाला ही था कि उसका पैर फिसल गया और वह डैम में जा गिरा। उसे तिघरा जलाश्य में गिरते देख कर दोस्तों ने तलाश की। लेकिन काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चला तो पुलिस को खबर दी। खबर मिलते ही तिघरा और पनिहार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची बेताल की तलाश की, जब सफलता नहीं मिली तो आपदा प्रबंधन की टीम को भी बुलवा लिया। लेकिन उसका 24 घंटे निकलने के बाद भी कुछ पता नहीं चला दी।

सुबह से फिर सर्चिंग शुरू
सोमवार देर रात तक जब बेताल का पता नहीं चला तो मंगलवार की सुबह पुलिस दोबारा डैम पर पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई। मंगलवार दोपहर तक युवक का कुछ पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *