पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराब दुकान में घुसकर पत्थर से बोतलें फोड़ीं

भोपाल. मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक शराब दुकान को निशाना बनाया। उमा अचानक भोपाल की एक शराब दुकान पर पहुंचीं और पत्थर से बोतलें फोड़ दीं। पूर्व सीएम शाम भेल क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी पहुंचीं। यहां आजाद नगर में शराब की एक दुकान है। उमा दुकान में घुसीं और पत्थर से बोतलें तोड़ दीं। उमा कई बार राज्य में शराबबंदी की मांग कर चुकी हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने उमा को साहसी बताते हुए उनकी तारीफ की। पटवारी ने कहा- भाजपा में कोई तो है, जिसकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है।

स्थानीय लोग जुटे
उमा के आजाद नगर पहुंचने पर बड़ी तादाद में स्थानीय लोग जुट गए। इसके बाद पूर्व सीएम ने पत्थर उठाया और दुकान में घुसकर बोतलें तोड़ दीं। उमा की दबंगई से सहमे ठेकेदार ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी। भारती ने कहा- यह मजदूरों की बस्ती है। पास में मंदिर हैं और स्कूल हैं। जब लड़कियां और महिलाएं छतों पर खड़ी होती हैं तो शराबी लोग उनके तरफ मुंह करके लघु शंका तक करते हैं। यह महिलाओं का अपमान हैं।

एक सप्ताह में दुकान बंद करने की चेतावनी
पूर्व सीएम ने आगे कहा- मजदूरों की पूरी कमाई इन दुकानों में फुक जाती हैं। यहां के निवासियों और महिलाओं ने कई बार विरोध किया, धरने दिए। यह दुकान सरकारी नीति के खिलाफ है। प्रशासन ने हर बार बंद करने का भरोसा दिलाया, लेकिन कई साल हो गए यह नहीं हो पाया। अब एक हफ्ते में यह दुकान और अहाता बंद होना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *