चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव खत्म हो गए। अब चुनाव आयोग उपचुनाव पर फोकस कर रहा है। आयोग ने पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में उपचुनावों की तारीखों का ऐलान किया है। सभी उपचुनाव के रिजल्ट 16 अप्रैल को आएंगे।

इन सीटों पर होगा उपचुनाव
इलेक्शन कमीशन के अनुसार बंगाल की आसनदोल संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव होगा। यहां बाबुल सुप्रियो सांसद थे, लेकिन भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए। जिस कारण उन्हें संसद की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा। इस वजह से उपचुनाव हो रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल की बालीगंज, छत्तीसगढ़ की खैरागढ़, बिहार की बोचहां और महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर में उपचुनाव होंगे।

जानिए अहम तारीखें
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख : 17 मार्च 2022
नामांकन की आखिरी तिथि : 24 मार्च 2022
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख : 28 मार्च 2022
मतदान की तिथि : 12 अप्रैल 2022
मतगणना की तारीख : 16 अप्रैल 2022

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *