शिवराज के मंत्री पर सिंधिया का ‘हाथ’

सागर. गढ़ाकोटा में रहस मेले के मंच पर शिवराज के मंत्री गोपाल भार्गव भावुक हो गए। बोले- मैं रहूं या न रहूं, ये मेला चलते रहना चाहिए। संबोधन के दौरान भार्गव का गला भर आया। वे भावुक हो गए और उन्होंने अपनी बात खत्म कर दी। भार्गव को भावुक देख केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहारा बने। उन्होंने मंच से कहा- आपका साथ मैं और जनता मिलकर अंतिम सांस तक देने को तैयार रहेंगे। गोपाल जी आपके साथ ज्योतिरादित्य खड़ा है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी आमंत्रण दिया गया था। सीएम कार्यालय ने उनकी व्यस्तता बताते हुए इस कार्यक्रम में शामिल होने में असर्थता जताई।

गढ़ाकोटा में रहस मेला चल रहा है। मेले की परंपरा 214 साल पुरानी है। गोपाल भार्गव के मंत्री बनने के बाद इस मेले को भव्य स्वरूप दिया गया था। PWD मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा- आप लोग इस मेले को आगे बढ़ाते रहें। हम लोग तो ऐसे हैं कि राजनीति में कोई भरोसा नहीं रहता। जीवन का भी कोई भरोसा नहीं है, लेकिन धर्म, परंपरा के लिए जो लोग जीते हैं, वही लोग जिंदा रह पाते हैं। जो लोग अपना इतिहास भूल जाते हैं, इतिहास उन्हें भी भुला देता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *