ग्वालियर के गिजौरा में हेलीकॉप्टर से बमबारी

दतिया. रतनगढ़ के जंगल में रविवार को सुबह बमबारी हुई। आसमान में उड़ रहे हेलीकॉप्टर से जंगल के बीच बम गिराए जा रहे थे। गोला बारूद की आवाज और उठते हुए धुएं को देखकर रतनगढ़ मंदिर पर दर्शन करने गए श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाकर वायरल किए। मामला संज्ञान में आने पर एसपी अमन सिंह राठौड़ ने वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई।

जांच में बमबारी की बात सही पाई गई लेकिन जहां बम गिराए गए वह इलाका अतरेंटा थाना क्षेत्र का नहीं ग्वालियर के गिजौरा थाना क्षेत्र का है साथ ही एसपी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि जहां बम गिराए गए वहां एयरफोर्स अथॉरिटी ग्वालियर की रेंज है और यहां जवानों का प्रशिक्षण होता है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की बात भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *