ग्वालियर में बॉयफ्रेंड से खफा लड़की सुसाइड करने किले पर पहुंची

ग्वालियर. एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के चांटा मारने से इस तरह नाराज हो गई कि अपनी जान देने किले चली गई। वह ग्वालियर किला स्थित सुसाइड पॉइंट पर जा पहुंची और लड़की रोती जा रही थी। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। लड़की को कूदने से पहले पुलिस की डायल 100 ने वहां पहुंचकर लड़की को बचा लिया। लड़की अपने बॉयफ्रेंड से इतनी गुस्सा थी कि उसे सुसाइड पॉइंट से नीचे उतारने में पुलिस को पूरे 2 घंटे लग गए। काफी दरे तक उसे समझाया फिर थाना में बैठाकर उसकी काउंसिलिंग की गई। आखिर में जब लगा कि लड़की को समझ में आ गया है कि क्यों किसी के लिए अपनी जान दे तब जाकर उसे उसके घर छोड़ा गया।

क्या है पूरा मामला
शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक युवती किले के सुसाइड पॉइंट की तरफ रोते हुए जा रही है। इसका पता चलते ही डायल 100 पर पदस्थ आरक्षक फिरोज खान, सुमित कुमार ओर पायलट सोनू को घटना की जानकारी व कार्रवाई के लिए पहुंचाया। सूचना मिलते ही डायल 100 किले पर पहुंची। जब पुलिस वहां पहुंची तो लड़की सुसाइड पॉइंट के जाल पर चढ़ चुकी थी, पर यहां पुलिस ने समझदारी से काम लिया और बात करते-करते उसे सुसाइड करने से रोका और नीचे उतारा। हालांकि उसे वहां से हटाने में पुलिस जवानों को भी पसीना आ गया। पहले तो वह मानने को ही तैयार नहीं थी। बड़ी मुश्किल में उसे नीचे उतार पाए। पुलिस ने थाना लाकर उसकी काउंसिलिंग कर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *