1000 पुरूष ठगे गये, फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर कीे ठगी का खुलासा 4 महिलायें 2 पुरूष गिरफ्तार

ग्वालियर फर्जी तरीके से मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर चलाये जा कर ठगी का गोरख धंधा किया जा रहा है। 28 फरवरी को एसएसपी अमित सांघी को सूचना मिली कि आदर्ष कॉलोनी में रिष्ते डॉट कॉम नाम से फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर चलाया जा रहा हैै। एसएसपी द्वारा एएसपी शहर-पूर्व/अपराध को अपराध शाखा की टीम बनाकर उक्त फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर संचालकों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषों के परिपालन में व डीएसपी अपराध रत्नेष सिंह तोमर तथा नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच द्वारा थाना बल की टीम बनाकर बताये गये ठिकाने पर भेंजा। क्राइम ब्रांच की टीम आदर्ष कॉलोनी बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पीछे वाली गली में स्थित मकान पर रिष्ते डॉट कॉम नाम का बोर्ड लगा मिला। उक्त मकान के चौथी मंजिल पर जाकर देखा तो वहॉ पर एक कॉल सेन्टर संचालित किया जा रहा था। क्राइम टीम को मौके पर 02 लडकियॉ ग्राहको से फोन पर बात करती हुई मिली, उक्त दोनों लड़कियों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि बिरला नगर तथा बलवंत नगर निवासी दो महिलाओं द्वारा यह कॉल सेन्टर संचालित किया जाता है, हम लोगों को ग्राहको से बात करने के लिये फोन एवं सिम कार्ड भी संचालिका के द्वारा दिये जाते है। मेट्रीमोनियल रजिस्टेªषन कराने के लिये हम लोग ग्राहको पर दबाब बनाते है, तथा उनसे कॉल सेन्टर के बैंक अकाउन्ट मे पैसे ट्रांसफर करवाते है। ग्राहको द्वारा रूपये ट्रांसफर करने के उपरान्त हम उनका नम्बर ब्लॉक कर देते है। रजिस्ट्रेषन की जानकारी हमारी डायरी एवं रजिस्टरों मे नोट रहती है। क्राइम टीम द्वारा कॉल सेन्टर की दोनों संचालिकाओं को पकड़कर उनसे पूछताछ करने पर दोनों संचालिकाओं द्वारा फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर लोगों से ठगी करना स्वीकार किया गया। क्राइम टीम द्वारा फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर संचालिकाओं पर धारा 419, 420 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों से और अधिक पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि काल्पी ब्रिज कॉलोनी स्थित भारती निवास में विवाह बंधन नाम का एक ओर कॉल सेन्टर चलाया जा रहा है।


क्राइम टीम द्वारा काल्पी ब्रिज कॉलोनी स्थित भारती निवास पर दबिष देकर विवाह बंधन नामक कॉल सेन्टर पर चार लड़कियों को फोन पर बात करते हुये पकड़ा। पकड़ी गई लडकियों से पूछताछ करने पर बताया कि वे लोग पिछले 7-8 महीने से यहॉ काम कर रही है, हम लोगों को ग्राहकों से बात करने के लिये फोन एवं सिम कार्ड भी कॉल सेन्टर संचालिका के द्वारा दिये जाते है। मेट्रीमोनियल रजिस्टेªषन कराने के लिये हम लोग ग्राहको पर दबाब बनाते है, तथा उनसे कॉल सेन्टर के बैंक अकाउन्ट मे पैसे ट्रांसफर करवाते है। ग्राहकों द्वारा रूपये ट्रांसफर करने के उपरान्त हम उनका नम्बर ब्लॉक कर देते है। रजिस्ट्रेषन की जानकारी हमारी डायरी एवं रजिस्टरों मे नोट रहती है। क्राइम टीम द्वारा कॉल सेन्टर संचालिका तथा उसके सहयोगी को पकड़कर उनसे पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर लोगों से ठगी करना स्वीकार किया गया। दोनों आरोपियों से और अधिक पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से कॉल सेन्टर संचालित कर रहे है। हमारे एक सहयोगी द्वारा भी सत्यदेव नगर श्रीजी अपार्टमेन्ट में ऑनलाइन मैचिंग सेन्टर नाम से फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर संचालित किया जा रहा है।
सत्यदेव नगर में स्थित श्रीजी अपार्टमेन्ट में संचालित ऑनलाइन मैचिंग सेन्टर नाम से फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर पर दबिष दी। दबिष के दौरान 04 लडकियों को उक्त कॉल सेन्टर पर कॉल पर बात करते हुये पाया। उक्त चारों लडकियों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि माधौगंज निवासी संचालिका द्वारा अपने सहयोगी के साथ मिलकर ऑनलाइन मैच पाइन्ट बेबसाइट के ग्राहको का रजिस्ट्रेषन करने के नाम पर उनसे ठगी की जाती हैै। ग्राहको से बात करने के लिये मोबाइल फोन संचालिका व उसके सहयोगी द्वारा हम सभी लोेग को दिया जाता है, जिसे ऑफिस बन्द होने पर वापस ले लिया जाता है। हम लोग ग्राहको की एन्ट्री अपनी बेबसाइट एवं रजिस्टर में करते है। उक्त बेबसाइट संचालिका तथा उसके सहयोेगी का यह कृत्य धारा 419, 420 भादवि का पाया जाने पर उक्त दोनो आरोपियों को पकड़ा जाकर उनसे पूछताछ करने पर दोनो ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि हम विगत दो साले से इस बेबसाइट के जरिये लोगों से ठगी कर रहे है। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा उक्त 6 आरोपियों के विरूद्ध थाना क्राइम ब्रांच में धारा 419,420 का प्रकरण पंजीबद्ध कर तीनों दबिष में मिले रजिस्टर, मोबाइल फोन, सिम कार्ड आदि सामान को विधिवत जप्त किया। क्राइम ब्रांच की टीम को रजिस्टर में लिखित जानकारी से ज्ञात हुआ है कि देष में करीब 1000 लोगों के साथ मेट्रीमोनियल साइट के ठगी की गई है।
इनमे से ज्यादातर उत्तरप्रदेष, राजस्थान, छत्तीसगढ, हरियाणा, दिल्ली, उडीसा, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड एवं झारखण्ड के लोगों को ठगी का षिकार बनाया गया है। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपीगणोेेेें के बैंक खातों की भी जॉच की जा रही है, अभी तक 30-35 लाख रूपयेे की धोखाधडी आरोपीगणों द्वारा सामने आया है।
बरामद सामान
रजिस्टर, मोबाइल फोन व सिम कार्ड आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *