तरण पुष्कर में पानी भरना हुआ शुरू, दो साल के इंतजार के बाद कर सकेंगे तैराकी
ग्वालियर. कोरोनाकाल की वजह से बंद पड़े तरण पुष्कर में इस साल बच्चे तैराकीका आनंद ले सकेंगे। इसके लिए तरण पुष्कर को भरना प्रारंभ कर दिया है। तरण पुष्कर को भरने में करीब दो से तीन दिन का समय लगता है। अभी तक इसे आधा भरा जा चुका है। इसे पूरी तरह से भरने में एक दिन का समय और लगेगा।। तरण पुष्कर बंद होने के कारण यहा बच्चे तैराकी का आनंद नहीं ले पा रहे थे।
काेरोना की तीसरी लहर खत्म होने को है। लगातार कोरोना के मामले भी घट रहे हैं। शासन ने भी घूमने-फिरने में थोड़ी रियायत दे दी है। इसी चलते इस साल तरण पुष्कर को आम जनता के लिए खोला जाएगा। नगर निगम द्वारा संचालित तरण पुष्कर स्वीमिंग पूल है, यहां बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाता है।
गर्मियों के मौसम में स्वीमिंग पूल दो पारियों में सुबह और शाम संचालित किया जाता है । इस महिला एवं पुरुषों के लिए स्वीमिंग करने का समय अलग-अलग रहता है। कोरोना की वजह से यह अभी तक बंद था, जिससे युवा और बच्चों के मन में निराशा का भाव था।
