BJP- समर्पण निधि अभियान में आशीष प्रताप एवं जयसिंह कुशवाह ने एक-एक लाख रुपए का चैक दिये

ग्वालियर – BJP  ग्वालियर महानगर समर्पण निधि अभियान की बैठक मंगलम गार्डन थाटीपुर में आयोजित की गई । इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट  ने कहा कि इस समर्पण निधि का अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को प्राण पण से लगना है । उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन मुझे जो आदेश करेगा उस काम को मैं भी करूंगा । इस अवसर पर भाजपा नेता जयसिंह कुशवाह ने एक लाख रुपए तथा का चेक सोफा इसी श्रंखला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौर ने एक लाख रूपए का चेक दिया ।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि यह अभियान 1 तारीख से प्रारंभ होकर के 15 तारीख तक चलेगा और इसमें कार्यकर्ताओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्राण पण से लगना है । इसी तरह BJP  प्रदेश के उपाध्यक्ष ग्वालियर संभाग के प्रभारी जीतू जिराती ने कहा कि समर्पण निधि अभियान में कार्यकर्ता अपना पूरा समय समर्पण निधि अभियान में दें । संगठन आपसे 10 दिन का समय का मांग रहा है और यदि ईमानदारी से अपने गली मोहल्ले के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर समाज के हर वर्ग लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो जाएगा ।
इसी तरह BJP   सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि कार्यकर्ता इस अभियान में प्राण से लगे हुए हैं निश्चित रूप से हम निश्चित समय अवधि में अभियान पूर्ण कर लेंगे । आज के इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने मंच पर बैठे तमाम अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्वालियर का यह सौभाग्य कि आज हम जीतू जिराती तुलसी सिलावट, मदन सिंह, विवेक शेजवलकर के आशीर्वाद से निश्चित रूप से हम सभी कार्यकर्ता अभियान को पूर्ण कर लेंगे । कार्यक्रम का संचालन समर्पण निधि अभियान के प्रभारी रामेश्वर भदौरिया ने किया आभार मंडल के अध्यक्ष उमेश भदौरिया ने व्यक्त किया ।इस बैठक में जय सिंह कुशवाह पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, अभय चौधरी, अशोक शर्मा, आशीष प्रताप सिंह राठौर, अरुण तोमर, ओम प्रकाश शेखावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *