Latestराज्यराष्ट्रीय

11 किमी लंबे एलिवेटेड रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भोपाल भेजी

ग्वालियर. स्वर्ण रेखा नदी पर पहले चरण के एलिवेटेड रोड के लिए राशि आवंटन एवं कैबिनेट से स्वीकृति के बाद इसके दूसरे चरण की डीपीआर तैयार कर ली गई है। गिरवाई पुलिस चौकी के पास से ये एलिवेटेड रोड हनुमान बांध, जनकंगज से छप्परवाला पुल से होते हुए लक्ष्मीबाई समाधि से ट्रिपल आईटीएम से जोड़ दिया जाएगा। पहले चरण में ये रोड़ 6.5 किलोमीटर लंबी बनेगी। लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग के अधिकारियों के अनुसार दूसरे चरण के रूट की डीपीआर जल्द ही शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। दोनों चरण में होने वाले निर्माण की कुल लागत 829 करोड़ रुपए रहेगी। कार्य के दौरान ये लागत बढ़ भी सकती है। जिसमें पहले चरण के काम के लिए 447 करोड़ रुपए केंद्र व राज्य सरकार से मिल चुके है।

मुख्य रोड से लिए जाएंगे लूप
लश्कर क्षेत्र में ट्रैफिक लोड सबसे ज्यादा रहता है इसलिए एलिवेटेड रोड को इस समस्या का बड़ा समाधान माना जा रहा है। अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा सड़कों का 45 से 55 प्रतिशत ट्रैफिक एलिवेटेड रोड़ पर डायवर्ट होने से मौजूदा सड़कों पर जाम की समस्या से राहत मिलेगी। फ्लाई ओवर को अलग-अलग स्थानों पर लूप के जरिए मौजूदा सड़कों से जोड़ा जाएगा। जहां से वाहन चालकों को फ्लाई ओवर पर चढ़ने व वहां से उतरने का रास्ता मिलेगा। दूसरे चरण के फ्लाई ओवर में ये कनेक्टिविटी गिरवाई पुलिस चौकी के पास, तारागंज, जनकगंज, गेंडेवाली सड़क, शिंदे की छावनी, फूलबाग पर दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino pashagaming pashagaming betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş