4 केंद्रीय मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे, सरकार ने छात्रों को निकालने का रेल रूट भी तय किया

नई दिल्ली. यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स को निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष बैठक की है। इसके मुताबिक चार मंत्रियों को यूक्रेन बॉर्डर से लगे पांच देशों में भेजा जाएगा। शुरुआती जानकारी के अनुसार हरदीप सिंह पुरी को हंगरी, किरण रिजिजू को स्लोवाकिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोमानिया और मॉलडोवा तथा जनरल वीके सिंह को पोलैंड भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार ने फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए एक वैकल्पिक रेल रूट की पहचान की है। यह रेल रूट पश्चिमी यूक्रेन के उज़होरोड से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट तक जाता है।

चार मंत्री विदेश जाएंगे, वहीं से करेंगे ऑपरेशन गंगा की निगरानी
यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित वापसी में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री ने अपने चार मंत्रियों को ​​​​यूक्रेन के आसपास के चार देशों में भेजने का फैसला किया है। इनमें हरदीप सिंह पुरी हंगरी, किरण रिजिजू स्लोवाकिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया तथा मॉलडोवा और जनरल वीके सिंह पोलैंड जाएंगे। ये चारों मंत्री वहीं से ऑपरेशन गंगा की निगरानी करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *