MP में भाजपा नेता ने साथियों के साथ किया गैंगरेप

सिंगरौली. शादी से तीन दिन पहले भाजपा नेता ने युवती को अगवा कर लिया और युवती को पहले जबलपुर फिर वहां से बालाघाट ले जाया गया। वहां 21 दिन तक कैद में रखकर भाजपा नेता ने साथियों के साथ गैंगरेप किया। पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रैस कर आरोपियों तक पहुंची। बालाघाट में युवती मिल गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी भाजपा नेता फिलहाल फरार है। मामला सामने आने के बाद भाजपा ने उसे पद से हटा दिया है।

पीडिता की उम्र 21 साल है और उसके परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि शादी से तीन दिन पहले 27 जनवरी को उनकी बेटी को अगवा किया गया था। 30 जनवरी को उसकी शादी होनी थी। शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता सहित दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की। कई कोशिशों के बाद पुलिस ने युवती को खोजकर मौके से आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी बीजेपी नेता कोमल गुप्ता फरार है। पुलिस ने भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

शौच से लौटते वक्त किया युवती को अगवा
ये घटना 27 जनवरी को उस वक्त हुई, जब पीड़िता शौच कर लौट रही थी। तभी उसे कबाड़ का कारोबार करने वाला धर्मेंद्र गुप्ता अपनी कार में बैठा कर जबलपुर ले गया। उसके साथ कोमल गुप्ता भी था। जबलपुर के बाद आरोपी युवती को बालाघाट ले गए। जहां पर 21 दिनों तक उनके साथ दुष्कर्म किया। यह बात युवती ने अपने बयान में दर्ज कराई है। मुख्य आरोपी भारतीय जनता पार्टी के सरई मंडल का अध्यक्ष था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *