Russia-Ukraine Conflict-तीसरे विश्वयुद्ध की आहट-रूस और यूक्रेन के संकट से, कैसे शुरू हुआ था पहला और दूसरा विश्वयुद्ध World War

नई दिल्ली. Russia-Ukraine Conflict- रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। रूस के 1.5 लाख से अधिक सेनिक यूक्रेन की सीमा के पास तैनात है। अमेरिका सहित पश्चिमी देशों ने चिंता जताई है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। रूस और यूक्रन के बीच जंग के हालात बनने से तीसरे विश्व युद्ध (Third World War)  का खतरा भी खड़ा हो सकता है। वह इसलिये क्योंकि ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन पहले ही कह चुके हैं कि रूस दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ी जंग की तैयारी कर रहा है।
रूस और यूक्रेन की महाजंग को लेकर खतरा इसलिये भी बढ़ रहा है क्योंकि यूक्रेन की रक्षा के लिये अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे NATO  देशों ने अपनी सेनायें भी भेज दी है। दूसरी ओर रूस -यूक्रेन की सीमा पर हथियार ेऔर सैनिकों की तैनाती लगातार बढ़ा रहा है।
इससे पहले दुनिया 2 विश्वयुद्ध झेल चुकी है और उन दोनों जंग में जितनी तबाही मची थी। वह तीसरे विश्व युद्ध में मचने वाली तबाही की डरावनी पिक्चर दिखाती है। दोनों विश्वयुद्ध में दुनिया में न सिर्फ करोड़ों मौतें हुई थी। बल्कि भुखमरी और महंगाई जैसे हालात भी बन गये थे। आइये जानते हैं पहला और दूसरा विश्वयुद्ध शुरू कैसे हुआ था।

पहला विश्व युद्ध

पहला विश्व युद्ध 28 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 2018 तक चला था । कोई भी देश इस युद्ध की जिम्मेदारी नहीं लेता है।    हालांकि, पहले विश्व युद्ध का कारण ऑस्ट्रिया-हंगरी साम्राज्य के उत्तराधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या को माना जाता है।  जून 2014 में ऑस्ट्रिया-हंगरी साम्राज्य के उत्तराधिकारी आर्चड्यूक फर्डिनेंड अपनी पत्नी के साथ बोस्निया के साराएवो के दौरे पर थे । 28 जून 1914 को उनकी हत्या कर दी गई । उसी दिन उनकी शादी की 14वीं सालगिरह भी थी. इस हत्या का आरोप सर्बिया पर लगा है।

दूसरा विश्व युद्ध

पहले विश्व युद्ध की जिम्मेदारी जर्मनी पर डाल दी गई और कहा जाता है कि उसे वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया ।  जर्मन नेशनल सोशलिस्ट (नाजीवाद) पार्टी के नेता एडोल्फ हिटलर (Adolf Hitler) ने वर्साय संधि को पलटने का वादा किया।   फरवरी 1933 में हिटलर जर्मनी के चांसलर बन गए, जिसके बाद उन्होंने खुद को तानाशाह के रूप में खुद को स्थापित कर दिया।  मार्च 1938 में जर्मनी और ऑस्ट्रिया एक हो गए।  हिटलर की सेना ने मार्च 1939 में चेकोस्लोवाकिया पर हमला कर उसे कब्जा लिया।   चेकोस्लोवाकिया पर कब्जे के बाद पोलैंड की बारी थी।  1 सितंबर 1939 को जर्मनी की सेना पोलैंड में घुस गई और इसी के साथ दूसरा विश्व युद्ध शुरू हुआ. इसके बाद दुनिया दो भागों में बंट गई।  एक था मित्र राष्ट्र जिसमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, सोवियत संघ जैसे देश थे और दूसरा था धुरी राष्ट्र जिसमें जर्मनी, इटली और जापान शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *