एटीएम से आधा करोड़ रु. लेकर भागे बदमशों की तलाश हजारों मोबाइल नंबर व फर्जी नंबर प्लेट से की जा रही

ग्वालियर. तीन एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर करीब 43 लाख 68 हजार रुपए लेकर भागे बदमाशों के पीछे लगी पुलिस बदमाशों को सुराग लगाने के लिए घटना के समय एक्टिव उन हजारों मोबाइल नंबर में बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं जो कार की नंबर प्लेट फुटेज में मिली थी वह मुरैना से आगे जाते हुए दिखाई दी लेकिन इसके आगे वह किस रास्ते से भागे है इसका पता नहीं चल रहा है। इससे पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने चंबल पार होते ही कार की नंबर प्लेट निकाल दी है।

पिछले 2 साल में इन वारदातों की पुलिस जन्मकुंडली खंगाल रही
बदमाशों की तलाश में पहुंची क्राइम ब्रांच की दो टीमों ने पिछले दो साल में देश भर में इस तरह की वारदातों में पकड़े गए बदमाशों की जन्मकुंडली बनाना शुरू कर दिया है और जिन थानों में बदमाश पकड़े गए है वहां की पुलिस से उनके फोटो सहित पूरा रिकॉर्ड मंगा लिया है।

पुलिस हर टोल नाके पर आई-20 कार की जानकारी जुटा रही
बदमाशों द्वारा कार का नंबर बदले जाने के बाद अब पुलिस की टीम हर टोल नाके पर उन आई-20 कार की जानकारी जुटा रही है जहां से घटना के बाद संभावित समय और उसके बाद आई-20 कार पास हुई है जो वाहन के नंबर मिल रहै है उनके मालिकों से वाहन की तस्दीक कराई जा रही है।

कुछ संदेहियों को स्थानीय थाने लाकर पूछताछ की जा रही
हरियाणा पहुंची पुलिस टीम ने लोकल पुलिस की मदद से कुछ संदेहियों को स्थानीय थाने लाकर पूछताछ की जा रही है उनसे कुछ सुराग हाथ लगे है जिनकी तस्दीक की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *