जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 1 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

जम्मू कश्मीर. शोपियां में आज सुबह पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों के मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि एक आतंकी मारा गया। फिलहाल इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। आतंकियों के पीछे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकियों को घेर लिया। इस मुठभेड़ की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है। इससे पहले शुक्रवार को श्रीनगर के नौहट्टा इलाके के ख्वाजा बाजार में आतंकियों ने नापाक हरकत करते हुए ग्रेनेड हमला किया। हमले में पुलिस का 1 जवान जख्मी हुआ।

बीते दिनों शोपियां में हुई थी मुठभेड़
आपको बता दें कि बीते दिनों जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। शोपियां के किलबल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया था। पुलिस और सेना की जॉइंट टीम ने किलबल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *