दबंगों के सामने मुरैना हुई लाचार, दबंगों के डर से CRPF की जवान की पत्नी ने खाली किया मकान
मुरैना. दबंगई हावी है इन दिनों मुरैना में। इन दंबगों के आगे पुलिस भी मजबूर बनी हुई है। एक CRPF के जवान की पत्नी की दबंगों ने मारपीट कर दी। जब महिला ने मुरैना पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। सीआरपीएफ कमांडेंट ने जब पत्र लिखा तब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के बाद दंबंग महिला को राजीनामा के लिये धमकाने लगे तो दूसरी ओर पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है। इस बात को 3 महीने बीतने को है। अपने बचने का कोई रास्ता न देख महिला ने गुरूवार को अपना मकान खाली कर दिया और सामान ट्रक में भरकर मायके चली गयी। एक ओर मुरैना पुलिस वारंटियों व लुटेरों के खिलाफ ताबड़तोड कार्यवाही कर रही है। वहीं दूसरी ओर दबंगों के डर से एक महिला के साथ न्याय करने में पीछे हट रही है। पुलिस का यह दो तरफा चेहरा सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
पुलिस थाने का स्टाफ सहयोग नहीं कर रहा
महिला ममता बघेल ने कहा है कि स्टेशन रोड थाना पुलिस उसका सहयोग नहीं कर रही है। वहां मौजूद एक सब इंस्पेक्टर उसको बार-बार प्रताडि़त कर रहा है। वह उसे बच्चों के साथ बार-बार पुलिस थाने पर बुलाने को कह रही है। महिला ने जब यह कहा है िकवह अपने बच्चों को मुरैना नहीं ला सकती है तो वह उससे बोली कि, तो हम तुम्हारी कोई मदद नहीं कर सकते। दूसरी ओर महिला को फोन पर धमकियां भी दी जा रही है। इससे भयभीत होकर महिला पिदले 3 महीने से शहर से बाहर अपने मायके रहने को विवश है। जब उसे पुलिस की ओर से सहायता मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दी तो थक हार कर पुलिस प्रोटेक्शन में अपना सामान ट्रक में भकर अपना मकान खाली कर चली गयी।
एसपी के आदेश से मिला पुलिस प्रोटेक्शन
अपने साथ न्याय की उम्मीद को लेकर महिला 3 बार एसपी ऑफिस पहुंची। वहां एसपी आशुतोष बागरी ने उसकी मदद की तथा पुलिस प्रोटेक्शन दिलाई। लेकिन दंबगों के खिलाफ कार्यवाही लेकर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। एसपी के आदे/ा पर उसको पुलिस प्रोटेक्शन मिल गया। जिससे अपने अपना सामान ट्रक में भरा और चली गयी।
मकान की नाली को लेकर था विवाद
महिला की उसके पड़ोसी अशोकसिंह बघेल के साथ नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद था। जिसको लेकर उसके साथ मारपीट की गयी थी। मारपीट के दुःखी होकर महिला ने स्टेशन रोड थाना पुलिस से सहायता मांगी थी लेकिन पुलिस ने उसकी मदद नहीं की।
कहते हैं वरिष्ठ अधिकारी
स्टेशन रोड थाना प्रभारी को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई को लेकर आदेशित किया गया है। उनसे इस संबंध में बात की जाएगी।
आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक मुरैना

