ABG shipyard Explainerदेश का सबसे बड़ा बैंक फ्रॉड, 28 बैंक हो गये शिकार

नई दिल्ली. ABG Shipyard Bank Fraud – देश में एक बार फिर से बैंक फ्रॉड का मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी 22 हजार 842 करोड़ रूपये की थी। इसके आधार पर 7 फरवरी 2022 को CBI  ने एफआईआर दर्ज की है। इस धोखाधड़ी का आरोप एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड पर लगा है। सीबीआई ने इस मामले में ABG Shipyard Limited   के अध्यक्ष(Rishi Kamlesh Agarwal)   ऋषि कमलेश अग्रवाल मैनेजिंग डायरेक्टर संथान मुथास्वामी और 3 डायरेक्टर अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल और रवि विमन नेवेतिया को आरोपी बनाया है।
सभी आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के केस दर्ज किये है। 1985 में शुरू हुई एबीजी शिपयार्ड जहाज बनाने और मरम्मत का काम करती है।

किस बैंक की कितनी रकम बकाया
एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड पर 28 बैंकों से करीब 23 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।   इसमें 7 हजार 89 करोड़ रुपये ICICI बैंक, 3 हजार 634 करोड़ IDBI, 2 हजार 925 करोड़ SBI, 1 हजार 614 करोड़ बैंक ऑफ बड़ौदा, 1 हजार 244 करोड़ PNB और 1 हजार 228 करोड़ इंडियन ओवरसीज के बकाया है।   यानी, इन 6 बैंकों के ही 17 हजार 734 करोड़ रुपये बकाया है। इनके अलावा 22 और बैंकों के 5 हजार 108 करोड़ रुपये बकाया है।
क्यों इसे सबसे बड़ा फ्रॉड कहा जा रहा है
एबीजी शिपयार्ड : देश का सबसे बड़ा बैंक फ्रॉड कहा जा रहा है।   इसमें 28 बैंकों से 22 हजार 842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
नीरव मोदी – जनवरी 2018 में नीरव मोदी (Nirav Modi) का मामला सामने आया था। उसमें पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 13 हजार 570 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस कर्ज किया गया था।
विजय माल्या – जुलाई 2015 में कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) का मामला सामने आया था। ये घोटाला 9 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा था । इसमें 17 बैंकों से धोखाधड़ी हुई थी ।
कांग्रेस ने उठाए सरकार पर सवाल
बैंक घोटाला सामने आने के बाद सियासत भी तेज हो गई । एबीजी शिपयार्ड के चेयरमैन ऋषि कमलेश अग्रवाल सूरत के रहने वाले है।  इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का करीबी भी बताया जा रहा है और सरकार पर सवाल उठाए जा रहे है।   कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने कहा कि ये जनता के पैसों की चोरी थी लेकिन CBI, SBI और मोदी सरकार ने इसे उलझा दिया। सिर्फ फाइलें इधर से उधर होती रहीं । उन्होंने आरोप लगाया कि जब 2019 में कंपनी का खाता फ्रॉड घोषित हो चुका था तो उसके खिलाफ FIR क्यों नहीं हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *