काजू और बादाम से 50 गुना महंगा है मशरूम, नौकरी छोड़कर 50 हजार रूपये प्रतिकिलो बेच रहे हैं मशरूम, वार्षिक 50 लाख रूपये का टर्नओवर
ग्वालियर. पहले प्रोफेसर फिर निजी कॉलेज में प्रिंसीपल बने और 10 वर्ष नौकरी करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी। मशरूम की खेती के लिये वियतनाम जाकर ट्रेनिंग ली और इसके बाद घर में ही कोर्डीशेप (कीडाजड़ी) वैरायटी का मशरूम उगाना शुरू किया। महज 500 वर्गफीट में खेती से वार्षिक टर्नओवर 50 लाख रूपये तक पहुंच गया है। यह शख्स है महलगांव निवासी डॉ. एचएस गोस्वामी, डॉ. गोस्वामी ने कहा है कि 2018 से मशरूम उगा रहे हैं। हर माह एक लाख रूपये तक इससे कमा लेते हैं। वह मशरूम से जुड़े 48 प्रकार के प्रॉडक्ट तैयार कर रहे है। इसमें हेयर ऑयल, कॉस्मेटिक, बॉडीलोशन और हर्बल फेसपैक आदि शामिल है।
कोर्डीशेप मशरूम स्टेमिना बढ़ाता है
डॉ. गोस्वामी के मुताबिक कोर्डीशेप मशरूम ठण्डे क्षेत्र में होता है। इसकी खेती सबसे अधिक नेपाल, भूटान, चीन और तिब्बत में होती है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस मशरूम की कीमत करीब 3 लाख रूपये किलो तक है। भारत में यह 50 हजार रूपये किलो तक बिकता है। यानी यह काजू-बादाम से 50 गुना महंगा है। डॉ. गोस्वामी हर माह 5 किलो तक मशरूम उगाते हैं, यह लैब में बोतल के ऊपर तैयार होता है। बोतल मेंब्राउनराइस डाला जाता है। एक बोतल में लगीाग 15 ग्राम मशरूम निकलता है। एक बोतल में मशरूम तैयार करने में करीब 2 महीने का समय लगता है।
पेड़ों को कटने से बचाने के लिए रद्दी अखबार से बनाई पेंसिल
एमटेक कर चुके फलित गोयल पर्यावरण प्रेमी हैं। वह यही सोचते रहते थे कि आखिर पेड़ों को कटने कैसे बचाया जाए। उन्होंने अखबारी कागज से पेंसिल बनाने का काम शुरू किया, जिसकी बाजार में काफी मांग है। हर साल पेंसिल बनाने के लिए देश में लगभग 80 हजार पेड़ काटे जाते हैं। इन पड़ों को बचाने के लिए अब घर पर ही रद्द अखबार से पेंसिल, पेन व टूथ ब्रेश तैयार कर बाजार में ऑनलाइन बेच रहे हैं।इसके साथ ही दुकानों में भी सप्लाई कर रहे हैं। वह हर माह लगभग एक लाख रुपए की पेंसिल की सप्लाई बाजार में करते हैं। फलित सिटी सेंटर में रहते हैं। रविवार को कृषि कॉलेज में नाबार्ड की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में मशरूम और पेंसिल का प्रदर्शन किया गया।
