ग्वालियर में निगमायुक्त प्रत्येक सप्ताह जनमित्र केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और गड़बड़ी मिलने रप सख्त कार्रवाई करेंगे

ग्वालियर. नगर निगम में वृद्धावस्था पेंशन, पात्रता पर्ची और नामांरण सहित अन्य में भ्रष्टाचार को लेकर खबर प्रकाशित होते ही निगम में खलबली मच गई है। निगमायुक्त द्वारा तत्काल विधानसभा वार उपायुक्त व सहायक उपायुक्त की टीम गठित कर प्रत्येक सप्ताह जनमित्र केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई करेंगे। निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने शनिवार को नगर निगम में भ्रष्टाचार, वृद्धावस्था पेंशन 500 रुपए, पात्रता पर्ची एक हजार और नामांतरण के लिए 10 हजार रुपए के रेट फिक्स की खबर प्रकाशित होते ही आदेश जारी कर निगम के सभी जनमित्र केंद्रों की शिकायतों के लिए चारों विधानसभाओं में 1-1 उपायुक्त व 1-1 सहायक आयुक्त को नियुक्त कर जांच दल गठित किए गए है। यह जांच दल हर सप्ताह में एक बार जनमित्र केंद्रों का निरीक्षण कर नागरिकों की शिकायतों का निराकरण कराएंगे।

हर 3 माह बाद बदलेंगे कर्मचारी
आयुक्त ने निर्देश दिए कि जनमित्र केंद्रों, क्षेत्रीय कार्यालयों पर पर कार्यरत कर्मचारियों, पेंशन जन कल्याणकारी योजनाएं श्रम कल्याणकारी योजनाएं के कार्य देखने वाले सभी कर्मचारियों को तीन-तीन माह बाद कंप्यूटर ऑपरेटरों, जनमित्र प्रभारियों, राजस्वकर सग्राहकों को इधर-उधर स्थानांतरित किया जाए।
किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *