राशन संचालक ने दिखाई दादागिरी, राशन लेने आये उपभोक्ता को अपने गनमैन गुण्डे से हड़कवाया
ग्वालियर. मुरैना के जौरा में एक उचित मूल्य की दुकान के संचालक की दंबगई सामने देखने को मिली है। उपभोक्ता जब अपने हक का राशन लेने दुकान पर पहुंचा तो उसके पाले बन्दूकधारी गुण्डे ने उपभोक्ताओं को जमकर हड़काया। वहीं राशन की दुकान संचालक ने उपभोक्ताओं के राशन कार्ड फैंक दिये। दुकान संचालक की इस दबंगताई का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया और उसे वायरल कर दिया। जो अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या है पूरा मामला
नजौरा जनपद के ग्राम पंचायत सैंथरी का है। इसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उप दुकान का वीडियो वायरल हुआ है। दुकान पर उपभोक्ता अपने हक का राशन लेने पहुंचे तो दुकान संचालक के पाले गुंडे ने उन्हें जमकर हड़काया तथा न जाने पर जान से मारने तक की धमकी दे डाली। उसके बाद भी जब दुकान संचालक का मन नहीं भरा तो उसने उपभोक्ताओं के राशन कार्ड तक उठा कर फैंक दिए। राशन कार्ड उठाकर फैंकने से यह उपभोक्ता भड़क गए। लेकिन बंदूकधारी गुंडे को देखकर वह डर गए और चुपचाप वहां से चले गए। लेकिन एक व्यक्ति ने बहादुरी का काम किया और इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाकर उसने उसे वायरल कर दियाए जो अब जिला प्रशासन के लिए एक सवाल बनकर खड़ा हो गया है।
