JUTA जीवाजी विश्वविद्यालय टीचर एसोसियेशन के चुनाव में अध्यक्ष जेएन गौतम, सचिव डॉ. नवनीत गरुण विजयी

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय टीचर एसोसियेशन (JUTA) को चुनाव को लेकर पिछले 15 दिनों से हलचल थी जो आज चुनाव परिणामों के साथ समाप्त हो गयी है। जूटा के चुनाव को लेकर ऑर्कलॉजीकल विभाग में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक मतदान चला। इसमें अध्यक्ष और सचिव के पद पर मतदान किया गया है। जिसमें अध्यक्ष पद जेएन गोतम और हेमंत शर्मा जबकि सचिव पद नवनीत गरूड, एमके गुप्ता और स्वर्णा परमार चुनावी मैदान में थे। जूटा के चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसके गुप्ता इनके सहायक चुनाव अधिकारी प्रो. शांतिदेव सिसोदिया आदि की देखरेख में  चुनाव सम्पन्न कराये।
3.30 बजे हुई मतगणना
दोपहर 3.30 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के ऑर्कलॉजीकल विभाग में शुरू की गयी जिसमें सबसे पहले 10-10 मतपत्रों के 4 बण्डल बनाये गये। मतगणना महज 15 मिनट चली।

यह उम्मीदवार हुए विजयी
अध्यक्ष पद हेतु
1. प्रो. जे. एन.गौतम :- 27 मत मिले
2. प्रो. हेमन्त शर्मा :- 11 मत मिले
प्रो. जे. एन.गौतम 16 मतों से विजयी घोषित।
सचिव पद हेतु
1. प्रो. एम. के. गुप्ता:- 12 मत मिले
2. डॉ. नवनीत गरुण :- 14 मत मिले
3. डॉ. स्वर्णा परमार :- 12 मत मिले
डॉ. नवनीत गरुण 02 मतों से विजयी घोषित।
उपाध्यक्ष
डीसी गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए
संयुक्त सचिव
नीमिषा जादौन निर्विरोध निर्वाचित हुई
कोषाध्यक्ष
मनोज शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *