Gurugram Roof Collapse: सेक्टर 109 में अपार्टमेंट की छत गिरने से एक की मौत, 2 घायल, 2 अभी भी फंसे

Gurugram Roof Collapse: गुरुवार शाम 6 बजे के आसपास डी टावर के कुछ ब्लॉक गिरने से कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना मिली । तत्काल प्रशासनिक और पुलिस की टीम पहुंची है। मौके पर SDRF और NDRF की टीम मौजूद है।  कुल 3 लोग फंसे थे और जिसमें एक की मौत की पुष्टी हुई है, शव को बाहर निकाल लिया गया है।

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 109 में गुरुवार रात शिंटेल्स पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (Chintels Paradiso Housing Complex) में एक अपार्टमेंट की छत का एक हिस्सा गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया । यहां 22 मंजिला इमारत की छठी मंजिल की छत का एक हिस्सा गिरा और फिर उसके मलबे की वजह से नीचे की कई मंजिलों की छतें टूटती चली गईं । हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *