BJP पदाधिकारी के भाई ने लाखों रुपए का अनाज हजम किया, CM शिवराज ने केस खत्म करा दिया

भोपाल. कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में क्रेता और विक्रेता की दो सरकारें चल रही हैं। एक शिवराज सरकार, दूसरी सिंधिया सरकार। मुख्यमंत्री शिवराज पब्लिक के बीच जाकर भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई करने का दावा करते हैं, लेकिन उनके आंगन में ही मुनाफाखोर और मिलावटखोर पल रहे हैं।

केके मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि अशोकनगर जिले में रातीखेड़ा समिति के प्रबंधक निकुंज शर्मा, जो भाजपा पदाधिकारी हितानंद शर्मा के सगे बड़े भाई हैं, ने लाखों रुपए का अनाज हजम कर लिया। कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने खात्मा लगा दिया, जो हितानंद के दबाव में हुआ। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में BJP के करीबी होने पर भ्रष्टाचार करने वालों को बचाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *