कमलनाथ हजीरा सब्जीमंडी में देंगे धरना

हजीरा स्थित पुरानी सब्जी मंडी में व्यापक स्तर पर चल रहा सफाई अभियान। - Dainik Bhaskarग्वालियर. हजीरा स्थित सब्जीमंडी हटाये जाने के बाद यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ गया है। दोनों राजनेतिक दलों ने इसे प्रतिष्ठा प्रश्न बना लिया है। इसलिये राजनीतिक घमासान जारी है। हजीरा सब्जी मंडी की शिफ्टिंग का लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने है। कांग्रेसी पुरानी सब्जी मंडी को ही चालू रखने की माग पर अड़े और पिछले कई दिनों व्यापारियों के साथ विरोध भी दर्ज करा रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस धरने पर बैठेंगे। इस बीच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। वह घरने में भी शामिल हो सकते हैं। उधर, नई मण्डी में व्यापार करने के लिये ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर 30 घंटे तक वहां रहे और उन्होंने व्यापारियों से इंटक स्थित नई मण्डी में रहने की अपील की है। पुरानी सब्जी मंडी से कारोबारियों को बेदखल कर तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस शनिवार को हजीरा में धरना देगी। उनके समर्थन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ग्वालियर आ रहे है। वह व्यापारियों से मुलाकात करेंगे तथा धरने में भी शामिल हो सकते हैं। उनके साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव एवं युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी आयेंगे।
शाम 4.30 बजे धरना पर बैठेंगे कमलनाथ
हजीरा सब्जीमण्डी को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों की सक्रियता ऐसी है कि एक पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता पर 6-6 मैसेज पहुंच रहे हैं। मण्डी पर कांग्रेस का धरना शनिवार की शाम 4.30 बजे से शुरू होगा और 6.30 तक चलेगा और वहीं पार्टी के कुछ लोगों की कोशिश है कि कमलनाथ धरने में शामिल न हो पायें।
धरना में शामिल होंगे कमलनाथ
प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ शनिवार की शाम ग्वालियर आयेंगे। वह हजीरा, पार्टी व सब्जी कारोबारियों के धरने में भी शामिल होंगे। शादी समारोह में शामिल होंगे व पार्टी के वरिष्ठ नेता से मिलने के लिये उनके घर भी जायेंगे।
देवेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

यह रहेगा कार्यक्रम

शहर में कई अध्यक्ष सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व विधायक के यहां शादी समारोह का भी आयोजन है। कार्यक्रम के अनुसार कमलनाथ 5.45 बजे विशेष विमान से विमानतल पर पहुंचेंगे। यहां से वे पिंटो पार्क पर आयोजित दो शादी समारोह में शामिल होंगे। फिर वे थाटीपुर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होंगे।इसके बाद हजीरा में सब्जी कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। वे धरने में भी शामिल हो सकते हैं। इसके बाद वे शिंदे की छावनी, कंपू और हरे शिव गार्डन में शादी समारोह में शामिल होंगे। रात 8.45 बजे विमान से भोपाल रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *