JAH में डीन ने 370 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब मामले में अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट

ग्वालियर. जयारोग्य चिकित्सालय (JAH) में मरीज को ऑक्सीजन देने के लिए रखे 370 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब हो गए। संभवतः ये सिलेंडर दूसरी लहर में गायब हुए है। इन सिलेंडरों के गायब होने के मामले की जांच कंपू थाना पुलिस (POLICE) कर रही है।

कंपू थाना पुलिस ने करीब 20 दिन पहले अस्पताल प्रबंधन से जानकारी मांगी थी कि ऑक्सीजन सिलेंडर भरने वाली कंपनी को अब और कितने सिलेंडर खाली दिए गए और उनके बदले कितने और कब भरे सिलेंडर लिए है। इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है। ऑक्सीजन सिलेंडर मामले के तूल पकड़ने के बाद GRMC के डीन डॉ. समीर गुप्ता ने भी अधीक्षक को इस पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *